राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्र में से 199 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जा रहे है। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया है।

राज्य में पांच करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 51 हजार 890 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित कराने के लिए लगभग दो लाख 75 हजार मतदानकर्मी काम करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आकाशवाणी को बताया कि स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जो पोलिंग पार्टीज है उनको ट्रेनिंग देकर रवाना कर दिया गया है सभी जिलों से। साथ में वेबकास्टिंग अब जो कल होगी, 26 हजार से ज्‍यादा बूथों पर दौसा में, भरतपुर में, सवाई माधोपुर और सीकर में थोडे ज्‍यादा हैं, जहां जैसी परिस्थिति है क्रिटिकल पोलिंग स्‍टेशन्स की संवेदनशीलता के अनुसार, उसको बढ़ाया भी गया है। वेबकास्टिंग के साथ-साथ माइक्रो ऑब्‍जर्वर होंगे, वीडियोग्राफी होगी। साथ में पैरा-मिलिट्री फोर्सेज जो हैं सात सौ कंपनियां पूरे राज्‍य में आ गई हैं, तो इस तरह से सारी व्‍यवस्‍थाएं पूरी हो गई हैं।

मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपने साथ मतदाता पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। मतदाता पहचान पत्र नही होने की स्थिति में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट समेत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत किये गये 12 वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर भी वोट डाले जा सकंगे। राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केन्द्र माउंट आबू के शेरगांव में पहली बार मतदान होगा, वहां 118 मतदाता हैं। इससे पहले शेरगांव के मतदाता 10 किलोमीटर पहाड़ों पर पैदल चलकर उतरज गांव में मतदान केन्द्र पर वोट डालते थे।

शांतिपूर्व मतदान के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। राज्य में अर्दसैनिक बलों की 700 कंपनियां तैनात की गयी हैं। निर्वाचन आयोग की पूरी मशीनरी चौकस है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी हुई है। पड़ौसी राज्यों से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। जगह-जगह चैक पॉस्ट बनाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मतदान को सुगम और समावेशी बनाने के लिए भी निर्वाचन आयोग ने कई नवाचार किये हैं। मतदान कैंद्रों पर सेल्फी प्‍वाइंट बनाये गये हैं। मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। राज्य के 199 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल एक हजार 862 उम्मीदवार है, जिनका भाग्य कल के मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment