विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कल पोर्टलुई में मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वी राजसिंग रूपुन से भेंट की। उन्होंने राष्ट्रपति रुपुन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शुभकामनाएं दी। वे, आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रपति भवन में विकसित आयुर्वेदिक उद्यान भी देखने गए।
वी. मुरलीधरन ने मॉरीशस के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ पोर्टलुई में भारत-मॉरीशस शॉपिंग कार्निवाल-उत्सव का उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के तहत इसका आयोजन किया गया है।
वी. मुरलीधरन और मॉरीशस के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की उपस्थिति में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन तथा मॉरीशस के अनुसंधान और नवाचार परिषद के बीच उपग्रह विकास के सिलसिले में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। वी. मुरलीधरन ने मॉरीशस में रह रहे मलयाली समुदाय से भी बातचीत की और उनके साथ केरल दिवस मनाया।