थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में सितंबर में 0.26 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में सितंबर में 0.26 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2023 में लगातार छठे महीने नकारात्मक रही। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 में थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति में 0.26 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि देखी गई। सब्जियों की कीमतों की थोक महंगाई अगस्त के 5.62 प्रतिशत से घटकर सितंबर में 1.54 प्रतिशत पर रह गई।

इसी तरह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में लगातार दूसरे महीने कम होकर 5.02 प्रतिशत पर आ गयी। भारतीय रिजर्व बैंक अपनी द्विमासिक बैठक में खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर बारीकी से निगाह रखता है, क्योंकि यह उसकी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक के लिए महत्‍वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment