कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा

कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा

निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। उच्‍च सदन के 25 वर्तमान सदस्‍यों का कार्यकाल अगले वर्ष पांच जनवरी को समाप्‍त होगा।

निर्वाचन आयोग 16 नवम्‍बर को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा और 23 नवम्‍बर तक नामांकन पत्र जमा किये जा सकते हैं। 10 दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे और 14 दिसंबर को मतगणना होगी। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां आदर्श आचार संहित तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा इस साल सितंबर में जारी किये गये कोविड-19 के दिशा-निर्देश इस चुनाव के लिए भी लागू रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment