सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। इस शीर्ष स्तर के द्विवार्षिक सम्मेलन में भारतीय सेना से संबंधित नीतिगत निर्णयों के बारे में विचार-विमर्श किया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर को सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में सेना का शीर्ष नेतृत्व भारतीय सेना की रणनीतियों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करेगा। इसके अलावा वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा गतिविधियों के बारे में भी विचार-विमर्श करेंगे। इसमें मौजूदा तैयारियों, प्रशिक्षण मामलों, मानव संसाधन प्रबंध जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे। सेना कमांडरों का यह सम्मेलन यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय सेना प्रगतिशील, दूरदर्शी और भविष्य के लिए तैयार रहे।
