इस्राइल की सैन्‍य कार्रवाई बाद गाजा पट्टी में दस लाख फिलस्‍तीनी लोग अपने घर छोड़ने पर विवश

हमास के हमले के बाद इस्राइल की सैन्‍य कार्रवाई के मद्देनजर गाजा पट्टी में दस लाख फिलस्‍तीनी लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाने पर विवश होना पड़ा है। उत्तर में गाजा शहर और दक्षिण में राफाह तक फैले इस पूरे क्षेत्र में इस्राइल के हमलों का असर पडा है, जिससे गंभीर मानवीय संकट उत्‍पन्‍न हो गया है।

इस उथल-पुथल और तबाही के बीच गाजा को मिस्र से जोडने वाली राफाह सीमा पूरी तरह से बंद है। हमास के हाल के हमलों को देखते हुए फिलस्‍तीनी और विदेश नागरिक भारी संख्‍या में इस सीमा पर मौजूद हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि इस मार्ग से उन्‍हें सुरक्षित निकाला जायेगा।

अमरीका और कतर दक्षिणी गाजा में राफाह सीमा को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं ताकि वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकें। हालांकि मिस्र इतनी भारी संख्‍या में शरणार्थियों को अपने देश में शरण देने को लेकर सशंकित है।

इस बीच, पूरे गाजा में क्‍लीनिक और अस्‍पताल भारी संख्‍या में मरीजों का इलाज करने में असमर्थ हैं। इस कारण विकराल होते इस मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्‍तक्षेप की तत्‍काल आवश्‍यकता है।

Related posts

Leave a Comment