आज का अखबार हिंदी 15 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 15 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

विश्‍वकप क्रिकेट मुकाबले में भारत की प‍ाकिस्‍तान पर सबसे बड़ी जीत को आज अलग-अलग शीर्षकों से सुर्खियों में दिया है। हरी भूमि ने लिखा है – जीत रिकॉर्ड आठ-शून्‍य से पाई। हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं – क्रिकेट प्रेमियों की भाषा में, भारत ने अपना विश्‍व कप जीता। हरि भूमि की पहली सुर्खी है – नौवां जी-20 संसदीय अध्‍यक्ष शिखर सम्‍मेलन पी-20 सम्‍पन्‍न हुआ। भारत ने आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्‍ताव लाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

भारत और श्रीलंका के बीच फैरी सेवा के शुभारंभ को राजस्‍थान पत्रिका ने मुख पृष्‍ठ पर चित्र के साथ दिया है। राष्‍ट्रीय सहारा ने खबर को पहला स्‍थान देते हुए लिखा है – 40 साल बाद चली रिश्‍तों की नाव, ऐतिहासिक फैसला।

इजराइल के ताजा घटना क्रम को लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्‍नों पर विस्‍तार से दिया है जनसत्‍ता लिखता है – दूसरे जत्‍थे में इजराइल से 235 भारतीय लौटे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्‍यमंत्री ने स्‍वागत किया। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – आज दो विमानों से करीब चार सौ भारतीय स्‍वदेश पहुंच रहे हैं। मौसम का जिक्र भी कई अखबारों के पहले पन्‍ने पर हैं – दैनिक जागरण ने लिखा है दिल्‍ली की हवा खराब।

हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है – दिल्‍ली एनसीआर में अगले तीन दिन हल्‍की बूंदा-बांदी के आसार तापमान में चार डिग्री गिरावट हो सकती है।आज से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व पर कई अखबारों में विशेष आलेख चित्र सहित दिए हैं।

राजस्‍थान पत्रिका ने खबर दी है – प्रधानमंत्री मोदी के लिखे गरबा गीत का नवरात्रि से पहले म्‍युजिक वीडियो रिलीज़।

Related posts

Leave a Comment