दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए

दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र – दिल्‍ली में आज चार बजकर आठ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इनकी तीव्रता तीन दशमलव एक मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्‍द्र ने कहा है कि भूकंप का केन्‍द्र हरियाणा के फरीदाबाद में भूतल से नौ किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related posts

Leave a Comment