कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को, मध्‍य प्रदेश में 17 और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस ने मध्‍य प्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/RWIXZUoVcv

— Congress (@INCIndia) October 15, 2023

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

छत्‍तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्‍मीवारों के नाम घोषित किए हैं। मुख्‍यमंत्री भूपेश पटेल अपनी वर्तमान सीट पाटन से और उप मुख्‍यमंत्री टी.एस.सिंह देव अम्बिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/0KTjSQ57iJ

— Congress (@INCIndia) October 15, 2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने 55 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाए गए हैं।

The Indian National Congress has released the first list of candidates for the Telangana Assembly elections, 2023. pic.twitter.com/KH2CzHK4iV

— Congress (@INCIndia) October 15, 2023

Related posts

Leave a Comment