इजरायली सुरक्षा बलों ने हमास के एक और कमांडर बिलाल-अल-केद्रा को मार गिराया

इजरायली सुरक्षा बलों ने हमास के एक और कमांडर बिलाल-अल-केद्रा को मार गिराया

इजरायली सुरक्षा बलों ने हमास के एक और कमांडर बिलाल-अल-केद्रा को मार गिराया है। सुरक्षा बलों के प्रवक्‍ता ने बताया कि केद्रा के नेतृत्‍व में हमास के आतंकियों ने इस्राइली सीमा के नजदीक निरिम किब्‍बुत्‍ज पर हमला किया था। प्रवक्‍ता ने बताया कि इजरायली सुरक्षा बलों ने शनिवार रात गजा पट्टी में हमास के मुख्‍यालय, सैन्‍य ठिकानों और विभिन्‍न पोस्‍टों को निशाना बनाकर हमले किए।

हमास के मीडिया कार्यालय ने भी पुष्टि की है कि कल रात और आज सुबह इस्राइली सेना ने कई जगह हमले किये। गजा शहर के उत्तर और दक्षिण में राफह में हमले किए गये। हमास ने कहा कि इस्राइली सेना के टेंको ने पूर्वी भाग में भी गोले बरसाए। वहीं दूसरी ओर, इजरायली सुरक्षा बलों ने हमास पर नागरिकों के गजा पट्टी छोडने से रोकने का आरोप लगाया है।

इस बीच फलस्‍तीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि अब तक गजा पट्टी में दो हजार तीन सौ 29 फलस्‍तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं और कई घायल हुए हैं।

इससे पहले इजरायल ने शुक्रवार को फलस्‍तीनी नागरिकों से उत्‍तरी गजा पट्टी को तत्‍काल खाली करने की चेतावनी जारी की थी। खबरों के अनुसार, दस लाख लोग दक्षिणी गजा पट्टी की ओर पलायन कर चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment