फ्रांस में पुलिस ने पेरिस की सड़कों पर फि‍लिस्‍तीन के समर्थन में रैली निकालने वालों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे और पानी की तेज बौछारें की

फ्रांस में पुलिस ने पेरिस की सड़कों पर फि‍लिस्‍तीन के समर्थन में रैली निकालने वालों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे और पानी की तेज बौछारें की

फ्रांस में पुलिस ने आज पेरिस की सड़कों पर फि‍लिस्‍तीन के समर्थन में रैली निकालने वालों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे और पानी की तेज बौछारें की। इस बीच, राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने लोगों से अपील की है कि वे इस्राइल और हमास के युद्ध से खुद को अलग रखें और एकजुट रहें। फ्रांस सरकार ने देश में फिलिस्‍तीन के समर्थन में जुलूस निकालने पर ये कहते हुए रोक लगा रखी है कि इससे कानून व्‍यवस्‍था खराब हो सकती है। टेलीविजन पर राष्‍ट्र के नाम संदेश में राष्‍ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फिलिस्‍तीन की मांग को आतंकवाद के जरिये सही ठहराने वाले गलती कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment