अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा के दौरान आज जॉर्डन की राजधानी अम्मान में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से तेलअवीव में भेंट कर अमेरिका की ओर से इस्राइल को हमास के खिलाफ हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। एंटनी ब्लिंकन की पश्चिम एशिया यात्रा का उद्देश्य हमास की ओर से बंधक बनाये गए अमरीकी नागरिकों की तलाश करना और उन्हें मुक्त कराना है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी इस्राइल पहुंच चुके हैं, जहां वे अपने समकक्ष से बातचीत करेंगे।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...