बिहार में पिछले दो दिन में मानसून के सक्रिय होने से कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने आज और कल दरभंगा, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर और शिवहर जिले तेज बारिश के मद्देजनर येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। राज्य में बीते चौबीस घंटों में सबसे अधिक एक सौ 87 मिलीमीटर वर्षा सबौर में दर्ज की गयी है। वहीं जमुई, बेगूसराय, कटिहार के कुछ हिस्सों में एक सौ 52 मिलीमीटर से लेकर एक सौ 10 मिलीमीटर वर्षा हुई है। भारी बारिश के चलते बांका जिले के चांदन प्रखंड में एक डायवर्सन बह गया है। इससे बांका के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर से सटे दर्जनों गांवों में आवाजाही प्रभावित हुई है।