लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका है। यह बाढ़ तूफान डेनियल के कारण आई है। यह बाढ़ पूर्वी लीबिया के समूचे पड़ोसी क्षेत्रों को बहा ले गई और कई तटीय शहरों के घर बर्बाद हो गए। पूर्वी लीबिया का डेरना शहर इस बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर कहा जा रहा है, जिससे यह शहर अब दुर्गम बन चुका है। लीबियन रेड क्रिसेंट ने लगभग दो सौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment