केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने किसानों से कहा है कि वे वैकल्पिक खेती पद्धति अपनाएं और धीरे-धीरे रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करें। किसान समृद्धि केंद्रों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल रूप में बात करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि किसान समृद्धि केंद्र किसानों से संबंधित सभी मुद्दों के लिए वन स्टाप शॉप के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये केंद्र किसानों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हैं और उर्वरक, बीज, मृदा परीक्षण सुविधाओं के बारे में उन्हें सूचित करते हैं। उन्होंने कहा कि ये केंद्र किसानों के लाभ के लिए मौसम पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराते हैं। डॉ. मांडविया ने बताया कि केंद्र सरकार पीएम प्रणाम कार्यक्रम पहले ही शुरू कर चुकी है ताकि राज्यों को वैकल्पिक और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...