अमेरिका के राष्‍ट्रपति की बढ़ती हिंसक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए और अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की योजना

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने देश भर में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एक योजना जारी की है। राष्‍ट्रपति बाइडेन ने गोलीबारी की घटनाओं के लिए हथियारों पर नियंत्रण में ढिलाई को दोषी ठहराया।

इस योजना के अंतर्गत पुलिस को अधिक कोष मुहैया कराया जायेगा। व्‍हाइट हाउस में कल पांच सूत्रीय रणनीति की घोषणा करते राष्‍ट्रपति ने सभी राज्‍यों और शहरों से जन सुरक्षा के लिये कोविड राहत कोष से तीन सौ 50 अरब डॉलर राशि उपयोग करने की अपील की।

राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि कोविड राहत कोष की राशि से अपराध वाले क्षेत्रों में और अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा सकती है।

प्रशासनिक रणनीति में सामुदायिक हिंसा हस्‍तक्षेप कार्यक्रम, रोजगार के अवसर, किशोरों और युवाओं के लिए गीष्‍मकालीन गतिविधि‍ जैसे कार्यक्रमों में निवेश का प्रस्‍ताव किया गया है।

Related posts

Leave a Comment