यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एक कड़े मुकाबले में अपने ही देश के लासलो डिजेरे को 4-6, 4-6, 6-1, 6-1, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। लगातार दो सेट हारने के बाद जोकोविच ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की और डिजेरे को अगले तीन सेटों में आसानी से हरा दिया। जोकोविच 2021 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। 2022 में वे इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाए थे क्योंकि अमेरिका ने कोविड रोधी टीका न लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को देश में आने की अनुमति नहीं दी थी। यह प्रतिबंध इस वर्ष मई से हटा लिया गया है।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...