छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने आज रायपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप पत्र जारी किया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अत्याचार, घपले, घोटाले के साथ ही धर्मांतरण के मामले और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का चुनाव है। जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को यह भी तय करना है कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली सरकार चाहिए या आदिवासी लोगों की संस्कृति की रक्षा करने वाली सरकार चाहिए।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...