केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया जिसमें पांच बैठकें होंगी

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया जिसमें पांच बैठकें होंगी

संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितम्‍बर तक आयोजित होगा। सत्र के दौरान पांच बैठके होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अमृत काल के दौरान सरकार संसद में सार्थक बहस और चर्चा कराना चाहती है।

इससे पहले, 20 जुलाई को शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र 11 अगस्‍त को सम्‍पन्‍न हुआ था। संसद ने मॉनसून सत्र में 23 विधेयक पारित किए। इनमें डिजिटल व्‍यक्तिगत डेटा सुरक्षा विधेयक और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार सेवाएं-संशोधन विधेयक शामिल है।

Related posts

Leave a Comment