रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने आज महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक सहायक उप-निरीक्षक सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच जारी है। पश्चिम रेलवे ने मृतक सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा के परिवार के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
RPF के एक कांस्टेबल ने जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक सहायक उप-निरीक्षक सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी