भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत कर्नाटक के मैसुरू में आज से थिंक-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। 2 अगस्त तक चलने वाले इस सम्मेलन की मेजबानी थिंक-20 सचिवालय के रूप में ऑब्जर्बर रिसर्च फाउंडेशन कर रहा है। थिंक-20 जी-20 का एक कार्य समूह है, जो बहुपक्षीय समूहों के लिए विचारों के कोश के रूप में काम कर रहा है। इसका उद्देश्य जी-20 के लिए प्रासंगिक नीतिगत मुद्दों पर उच्चस्तरीय विशेषज्ञों और वैचारिक समूहों को चर्चा के लिए एक साथ एक मंच पर लाना है। शिखर सम्मेलन के दौरान थिंक-20 का ज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें थिंक-20 के सातो कार्यबलों के आधिकारिक बयानों के आधार पर नीतिगत अनुशंसाओं को रेखांकित किया जाएगा और शिखर सम्मेलन के दौरान जारी किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में चार प्रकाशन भी जारी किए जाएंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...