निशानेबाजी में ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत एक रजत जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर

निशानेबाजी में ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत एक रजत जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर

निशानेबाजी में कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत एक रजत जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

हरमेहर सिंह लाली और संजना सूद की भारतीय जोड़ी ने स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस पदक के साथ भारत चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन छह स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इटली दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment