संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सूडान पूर्ण रूप से गृह युद्ध के कगार पर है

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सूडान पूर्ण रूप से गृह युद्ध के कगार पर है

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि सूडान पूर्ण रूप से गृह युद्ध के कगार पर है। संयुक्त राष्ट्र ने एक आवासीय क्षेत्र में हुए हवाई हमले में लगभग दो दर्जन आम नागरिकों के मारे जाने की घटना के बाद यह चेतावनी दी। उधर राजधानी खारतूम में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प कल भी लगातार जारी रहीं। संयुक्त राष्‍ट्र के अनुसार इस संघर्ष से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को ओमदुर्मान शहर में हुए हवाई हमले में 22 नागरिक मारे गए और बहुत से लोग घायल हो गए।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की निंदा की है। उन्‍होंने दोनों पक्षों से संघर्ष रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय और मानवाधिकार संबंधी कानूनों का पालन करने की अपील की है।सूडान में सेना और अन्‍य बलों के बीच युद्ध के लगभग तीन महीने के बाद हुए हवाई हमलों से हिंसा भड़कने की आशंका है। वहां लम्बे समय से चल रही झड़प में तीन हजार लोग मारे जा चुके हैं और छह हजार से अधिक घायल हुए हैं। इस बीच मिस्र ने कहा है कि वह सूडान में संघर्ष समाप्‍त करने के तरीकों पर विचार करने के लिए 13 जुलाई को शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा।

Related posts

Leave a Comment