पंजाब में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटियाला और मोहाली जिलों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय सेना की मदद ली है। सतलुज नदी का पानी, जालंधर जिले के फिल्लौर में स्थित पुलिस अकादमी के पार्किंग क्षेत्र में घुस गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग शर्मा ने चंडीगढ़ में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश के बाद उत्पन्न हुए हालात पर चर्चा की। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से शांत रहने और न घबराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए सरकारी अधिकारी राज्य के कोने-कोने में पहुंच रहे हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...