दिल्‍ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए हुए मतदान की गणना आज

दिल्‍ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए हुए मतदान की गणना आज

दिल्‍ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए हुए मतदान की गणना कल होगी। सवेरे आठ बजे से सभी 42 मतगणना केन्‍द्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी। राज्‍य चुनाव आयुक्‍त विजय देव ने बताया कि सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केन्‍द्रों पर सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सभी ढाई सौ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, चूंकि उसके तीन उम्‍मीदवारों के नामांकण पत्र रद्द हो गए थे। दिल्‍ली नगर निगम के लिए रविवार को मतदान हुआ था, जिसमें 50 दशमलव चार आठ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Related posts

Leave a Comment