दिल्ली में मध्यम से तेज वर्षा जारी, कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बाद सड़कों पर भारी जलजमाव देखने को मिला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आज मध्यम से तेज वर्षा हुई। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बाद सड़कों पर भारी जलजमाव देखने को मिला। रिज वेधशाला में एक सौ ग्‍यारह दशमलव चार मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिन के समय तेज वर्षा के साथ बादल छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Leave a Comment