फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने की 14 तारीख को बैस्टिल दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो का आभार व्यक्त किया। हिरोशिमा में राष्ट्रपति मैक्रो के साथ हालिया मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह पेरिस में बातचीत दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
