गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा कवर की राशि को दोगुना कर दिया है। अब इस योजना के लाभार्थियों को 5 लाख की जगह 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। यह निर्णय इस महीने की 11 तारीख से लागू हो जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि इस फैसले से राज्य के लगभग एक करोड 78 लाख आयुष्मान भारत कार्डधारकों को लाभ मिलेगा।
गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा कवर की राशि को दोगुना किया