भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री डाक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि भारत और अमेरिका अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्‍त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अनेक महत्‍वपूर्ण निर्णयों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के बारे में भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते से दोनों देशों के संबंध को एक नई ऊंचाई प्राप्‍त होगी। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2024 में आरटेमिस समझौता और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए संयुक्‍त भारत-अमेरिका मिशन के बारे में किये जाने वाले समझौते से अंतरिक्ष क्षेत्र अनुसंधान का एक नया अध्‍याय शुरू होगा।

डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि इसरो ने अपने व्‍यावसायिक विभाग के सहयोग से पीएसएलवी के माध्‍यम से 34 देशों से 385 उपग्रह प्रक्षेपित किया है।

आरटेमिस समझौते पर 13 अक्‍टूबर 2020 में हस्‍ताक्षर किये गए थे। इसमें 8 संस्‍थापक राष्‍ट्र आस्‍ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्‍जमवर्ग, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment