बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना गहरे दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटे के दौरान 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और पोर्ट ब्लेयर से 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि इसे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे तीव्र होकर आज रात तक चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह कल सुबह तक और अधिक तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इसके शनिवार शाम तक कमजोर पड़ने की संभावना है। रविवार दोपहर से पहले यह दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यामां को पार कर जायेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...