भारतीय नौसैनिक जहाज INS-Kiltan तीन दिन के सद्भावना दौरे पर आज चट्टोग्राम पहुंचा

भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच जारी घनिष्ट सहयोग के एक भाग के रूप में भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस-किलतान तीन दिन के सद्भावना दौरे पर आज चट्टोग्राम पहुंचा। बांग्लादेश की नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

आईएनएस किलतान पी-28 क्लास एंटी सबमरीन वारफेयर (एएसडब्ल्यू) कार्वेट का तीसरा जहाज है, जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। 110 मीटर की दूरी और 3000 टन माल ढोने वाली यह भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी कार्वेट है।

Related posts

Leave a Comment