अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 600 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश की घोषणा की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 600 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश की घोषणा की

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पूरे देश में तटीय समुदायों की मदद के लिए 600 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश की घोषणा की है। अधिकारी के अनुसार यह खर्च राष्ट्रपति के जलवायु और ढांचागत बिलों से किया जाएगा, जिसमें समुद्र के बढ़ते स्तर, तूफान और भयंकर चक्रवातों से लड़ने के लिए 57 करोड़ 50 लाख डॉलर की परियोजना शामिल है। इसमें कैलिफोर्निया के विद्युत ग्रिड का आधुनिकीकरण करने के लिए भी निवेश किया जाएगा ताकि जंगल की आग से होने वाले मौसमी प्रभाव पर अंकुश लगाया जा सकेगा। अमेरिका के इतिहास में जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए यह सबसे बड़ा निवेश है।

Related posts

Leave a Comment