नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्‍वागत किया। पिछले वर्ष दिसम्‍बर में पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।

भारत यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री, नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वे द्व‍िपक्षीय भागीदारी के विभिन्‍न विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ व्‍यापक वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री प्रचंड उज्‍जैन और इंदौर भी जाएंगे। यह यात्रा भारत नेपाल सम्‍बन्‍धों को नई गति प्रदान करेगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा, भारत की पड़ोस प्रथम नीति के अंतर्गत दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर उच्‍च-स्‍तरीय आदान-प्रदान की परम्‍परा को जारी रखेगी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में सहयोग के सभी क्षेत्रों में द्व‍िपक्षीय संबंध सशक्‍त हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा द्व‍िपक्षीय भागीदारी को दोनों पक्षों द्वारा और अधिक गति देने के महत्‍व को रेखांकित करती है।

Related posts

Leave a Comment