पाकिस्तान में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल का सिलसिला अगर जारी रहता है तो देश में गंभीर खाद्य संकट पैदा होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे 2022 की बाढ़ के दुष्परिणाम और गंभीर हो सकते है। रिपोर्ट में जून से नवंबर 2023 की अवधि शामिल की गई है और इसे खाद्य तथा कृषि संगठन और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और सुधारों के अभाव को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक महत्वपूर्ण ऋण सहायता जारी करने से इंकार कर दिया है।
पाकिस्तान में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल से गंभीर खाद्य संकट पैदा होने की आशंका