केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चालू कृषि वर्ष 2022-23 में खाद्यान की पैदावार तीन हजार 305 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक सौ 49 लाख 18 हजार मीट्रिक टन अधिक है। कृषि और किसान मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य फसलों की पैदावार से संबंधित तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। इसके अंतर्गत धान की पैदावार एक हजार 355 लाख टन और गेंहू की पैदावार एक हजार 127 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है। मोटे अनाज की पैदावार पांच सौ 47 लाख टन और दालों की दो सौ 75 लाख टन से अधिक रह सकती है। तिलहन की पैदावार चार सौ 9 लाख टन से अधिक रहने की संभावना है जो पिछले वर्ष की तुलना में तीस लाख 33 हजार टन अधिक है। गन्ने की कुल पैदावार चार हजार नौ 42 लाख टन रहने का अनुमान है।
कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि किसानों के परिश्रम, वैज्ञानिकों की दक्षता और सरकार की किसानों के अनुकूल नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में वृद्धि हो रही है।