मोटे अनाज की पैदावार 547 लाख टन और दालों की 275 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान

मोटे अनाज की पैदावार 547 लाख टन और दालों की 275 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चालू कृषि वर्ष 2022-23 में खाद्यान की पैदावार तीन हजार 305 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक सौ 49 लाख 18 हजार मीट्रिक टन अधिक है। कृषि और किसान मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों की पैदावार से संबंधित तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। इसके अंतर्गत धान की पैदावार एक हजार 355 लाख टन और गेंहू की पैदावार एक हजार 127 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है। मोटे अनाज की पैदावार पांच सौ 47 लाख टन और दालों की दो सौ 75 लाख टन से अधिक रह सकती है। तिलहन की पैदावार चार सौ 9 लाख टन से अधिक रहने की संभावना है जो पिछले वर्ष की तुलना में तीस लाख 33 हजार टन अधिक है। गन्‍ने की कुल पैदावार चार हजार नौ 42 लाख टन रहने का अनुमान है।

कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार 3305.34 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन।#aatmanirbharkrishi pic.twitter.com/sNArtuhthV

— Narendra Singh Tomar (@nstomar) May 25, 2023

कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि किसानों के परिश्रम, वैज्ञानिकों की दक्षता और सरकार की किसानों के अनुकूल नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में वृद्धि हो रही है।

Related posts

Leave a Comment