असम और मेघालय ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री स्‍तरीय एक बैठक की

असम और मेघालय ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री स्‍तरीय एक बैठक की

असम और मेघालय ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री स्‍तरीय एक बैठक की है। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा, मेघालय के मुख्‍यमंत्री कॉनरेड संगमा और दोनों राज्‍यों के मंत्री इस बैठक में शामिल हुए। दोनों राज्‍यों ने सीमा मुद्दे पर इस वर्ष नई दिल्‍ली में एक ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये थे। आज की यह बैठक शेष छह क्षेत्रों के विवाद का सौहार्द्रपूर्ण समाधान निकालने के लिए आयोजित की गई थी। दोनों मुख्‍यमंत्रियों ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

Related posts

Leave a Comment