राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देवघर में भारत के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की और देश के नागरिकों की भलाई की कामना की। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने देवघर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। देवघर में पूजा करने के बाद राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति तीन दिन के झारखंड दौरे पर हैं। वे झारखंड उच्च न्यायालय के नये भवन का लोकार्पण करेंगी और नामकुम में आई.आई.आई.टी. रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...