कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई

कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई

कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। बेंगलुरु में तेज़ आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कर्नाटक के बेंगलुरु में केआर सर्कल अंडरपास में बारिश के पानी में एक कार के डूबने से एक 23 वर्षीय महिला की मृत्‍यु हो गई। वाहन में सवार अन्‍य लोगों को सुरक्षित निकालकर सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल का दौरा किया और महिला की मृत्‍यु पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृत्यु के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारियों और शहर के पुलिस आयुक्त को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण बनी स्थिति को देखते हुए अगर ड्यूटी में कोई कोताही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment