केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में राज्य सड़क परिवहन निगम की 320 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। वह आज शाम अहमदाबाद में 360 करोड़ रुपये की विभिन्न नागरिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होना उनमें शहर के नारनपुरा वार्ड में एक व्यायामशाला, पुस्तकालय और अहमदाबाद के छरोड़ी गांव में एक पुनर्विकसित झील शामिल है।
इसके अलावा, अमित शाह गांधीनगर में अमूल-फेड डेयरी के लिए एक आधुनिक जैविक परीक्षण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन करेंगे, साथ ही श्री शाह अहमदाबाद में मोदी समुदाय के एक राष्ट्रीय सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे।