राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और झारखंड पुलिस की संयुक्त दल ने नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सरगना दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने उस पर 25 लाख रुपये जबकि एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस कई वर्षों से मामलों में इस नक्सली की तलाश कर रही है।
NIA और झारखंड पुलिस की संयुक्त दल ने नक्सली संगठन PLFI के सरगना को गिरफ्तार किया