जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में कल से शुरू हो रही जी-20 की बैठक को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कडी कर दी है। बीएसएफ की विशेष जल विंग चिनाब नदी में विशेष नावों से गश्त लगा रही है। यह विशेष नावें चिनाब नदी के तेज बहाव में भी आसानी से गश्त लग सकती है और नदी के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कर सकती हैं।
इस बीच, दो सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में भी सुरक्षा बढा दी गई है और पुलिस सभी तरह के वाहनों की कडी जांच कर रही है।
श्रीनगर में कल से जी-20 के पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक शुरू हो रही है। यह बैठक 24 मई तक चलेगी।