जम्मू-कश्मीर में उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राजौरी और पुंछ जिलों में किया दौरा

जम्मू-कश्मीर में उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राजौरी और पुंछ जिलों में किया दौरा

जम्मू-कश्मीर में उत्तरी सेना कमान्डर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने सैनिकों से हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होने वाली जी-20 बैठक को देखते हुए सेना कमांडर का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो इकाइयों और राजौरी सेक्टर में राष्ट्रीय राइफल्स की संचालन तैयारियों का जायजा लिया। उन्हें घुसपैठ रोकने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। सेना कमांडर ने सैनिकों के उच्च सैन्य मानदंडों को बनाये रखने की सराहना की। 20 अप्रैल को सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना कमांडर का राजौरी पुंछ क्षेत्र में यह चौथा दौरा है। इस हमले में पांच सैनिकों की जान गई।

Related posts

Leave a Comment