विदेश मंत्री डॉ जयशंकर और फिलीपींस के विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को नई दिल्‍ली में भारत फिलीपींस संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर और फिलीपींस के विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को नई दिल्‍ली में भारत फिलीपींस संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर और फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक मनालो बृहस्पतिवार को नई दिल्‍ली में आपसी सहयोग के बारे में भारत फिलिपींस संयुक्‍त आयोग की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और उसे प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे। इनमें राजनीति, रक्षा, समुद्री सहयोग, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

बैठक के दौरान आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। एनरिक मनालो आज से शुरू हो रही चार दिन की भारत यात्रा के दौरान उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।

एनरिक मनालो 42वां सप्रु हाउस व्‍याख्‍यान भी देंगे। यह व्‍याख्‍यान दोनों देशों के बीच संयुक्त परियोजना है। नवम्‍बर 2017 में फिलीपींस विदेश सेवा संस्थान और विश्व मामलों की भारतीय परिषद के बीच समझौते के तहत यह परियोजना चलाई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment