गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता में नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल हुए

गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता में नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल हुए

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नोबेल पुरस्‍कार विजेता रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने उनके जन्‍मस्‍थान पश्चिम बंगाल में कोलकाता के जोडासांको ठाकुरबाडी पहुंचे। वहां उन्‍होंने उनकी प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। गृह मंत्री ने उत्‍तर चौबीस परगना जिले में भारतीय भूमि पत्‍तन प्राधिकरण के दूसरे कारगो गेट की आधारशिला रखी और पेट्रापोल में एकीकृत चेकपोस्‍ट पर सीमा सुरक्षा बल की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ भी किया। अमित शाह आज ल्‍युमनरीज ऑफ बंगाल नाम की फिल्‍म रिलीज करेंगे। वे कोलकाता की साइंस सिटी में विभिन्‍न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। शाम को वे साइंस सिटी ऑडिटोरियम में रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment