केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने उनके जन्मस्थान पश्चिम बंगाल में कोलकाता के जोडासांको ठाकुरबाडी पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। गृह मंत्री ने उत्तर चौबीस परगना जिले में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के दूसरे कारगो गेट की आधारशिला रखी और पेट्रापोल में एकीकृत चेकपोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ भी किया। अमित शाह आज ल्युमनरीज ऑफ बंगाल नाम की फिल्म रिलीज करेंगे। वे कोलकाता की साइंस सिटी में विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। शाम को वे साइंस सिटी ऑडिटोरियम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में भाग लेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...