भाजपा ने शराब नीति घोटाले में दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए आम आदमी पार्टी की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने कथित शराब नीति घोटाले में आरोपी पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए आम आदमी पार्टी की आलोचना की है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर रही है और यह न्‍यायालय की अवमानना है।

आम आदमी पार्टी ने कल दावा किया था कि अदालत ने अपने आदेश में कथित भ्रष्टाचार को साबित करने या उसकी पुष्टि करने के लिए कोई सबूत न होने की बात कही है। गौरव भाटिया ने इसी मुद्दे पर कहा कि अदालत ने जमानत के आदेश में स्पष्ट रूप से बताया है कि मनीष सिसोदिया शराब नीति के प्रमुख साजिशकर्ता हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार घोटालों से घिरी हुई है और उन्हें अदालत तथा दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण तथा कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इसी साल 26 फरवरी को उन्‍हें हिरासत में लिया था। बाद में 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों तक पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Related posts

Leave a Comment