भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया है। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में आयोग से मुलाकात की।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री और संवैधानिक अधिकारियों के लिए कांग्रेस नेता जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे है उससे उनकी हताशा पता चलती है। पार्टी ने प्रियांक खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है।