ब्रिटेन के उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक राब ने इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक राब ने इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। पिछले साल नवंबर में पूर्व कर्मचारियों ने उन पर विभागों में डर का माहौल पैदा करने के आरोप लगाये थे। डॉमिनिक राब के खिलाफ दो औपचारिक शिकायतें दर्ज की गई। डॉमिनिक राब ने आरोप खारिज करते हुए इस मामले में जांच करने का आग्रह किया है।

डॉमिनिक राब ने त्‍यागपत्र में कहा है कि उनके खिलाफ शिकायतें गलत हैं और अच्‍छा शासन चलाने में यह एक गलत मिसाल पेश करेंगी।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अक्‍टूबर में पदभार संभालने के बाद डामेनिक राब को उप-प्रधानमंत्री और न्‍याय मंत्री नियुक्‍त किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री सुनक ने जनवरी में टॉरी पार्टी के अध्‍यक्ष नादिम जाहवी को उनके पद से हटा दिया था। जाहवी पर आय संबंधी मामलों में मंत्री-स्‍तरीय संहिता के उल्‍लंघन का आरोप था।

Related posts

Leave a Comment