सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक एस. एल. थाओसेन ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के नजदीक आतंकी हमले के एक दिन बाद कल जम्मू से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पश्चिमी कमान के अपर महानिदेशक पी. वी. रामाशास्त्री और महानिरीक्षक डी. के. बूरा ने बी एस एफ प्रमुख को पुंछ आतंकी हमले के संदर्भ में नियंत्रण रेखा पर ताजा सुरक्षा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। बल के महानिरीक्षक ने महानिदेशक को इलाके की सामान्य सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया। बीएसएफ प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर आ रही हाल की चुनौतियों के बारे में भी फील्ड कमांडरों से बातचीत की। जम्मू और राजौरी में हाल की घटनाओं के कारण नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कडी चौकसी पर विशेष जोर दिया गया।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...